फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस और पूर्व प्रधान के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई, धरने पर प्रधान संघ के पदाधिकारी

Tue, 16 Aug 2022 12:53 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया।

सार

मांग पूरी न होने पर प्रधान सगठन के पदाधिकारी आरोपी पूर्व प्रधान की पत्नी वर्तमान प्रधान अल्पना राजपूत के साथ थाने गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस मामले में बड़ी करवाई की तैयारी में जुटी है। हालांकि, सीओ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनापुर में सोमवार शाम गांव के दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस से गांव के पूर्व प्रधान (वर्तमान प्रधान के पति )की नोकझोंक और हाथापाई हो गई। पूर्व प्रधान को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद प्रधान संघ के पदाधिकारी थाने के बाहर जमा हो गए। सभी थाने के बाहर पूर्व प्रधान को छोड़े जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात कई थानों की पुलिस और पीएसी जमा हो गई।

विज्ञापन


लखनापुर में एक दुकान पर पांच रुपये का सामान लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों के एक व्यक्ति को लेकर थाने आने लगी। इस बीच पूर्व प्रधान सतीश राजपूत ने आरोप लगाया कि एक पक्ष ने पंचायत घर पर लगा राष्ट्रीय झंडा फाड़ दिया है। पूर्व प्रधान एक पक्ष को ही ले जाने का दबाव बनाने लगा। दोनों पक्षों को हिरासत में लेने पर पुलिस और प्रधान के पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

पुलिस का दावा है कि पूर्व प्रधान ने इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस पूर्व प्रधान को थाने लेकर आने लगी तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। किसी प्रकार से पुलिस पूर्व प्रधान को गांव से लेकर चली आई। घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो दिबियापुर थाने में सीओ सुरेंद्र नाथ समेत फफूंद, सहायल, एसओजी, पीएसी की टीम पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्षों के सात लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन


सीओ सुरेंद्र नाथ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने गांव लखनपुर में जाकर गश्त की। जिले के ग्राम प्रधानों को घटना की जानकारी मिली तो प्रधान संघ के अध्यक्ष गुड्डू यादव के साथ कई गावों के प्रधान थाने में पहुंच गए। सीओ और थाने के इंस्पेक्टर से पूर्व प्रधान को छोड़े जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें