फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्काउट मास्टर का लखनऊ में हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के स्काउट मास्टर को प्रगतिशील प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

लखनऊ में सीमेट में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय जिला स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कार्यशाला का आयोजन किया गया था। शनिवार को इसके समापन पर मुख्य अतिथि विजय किरण आनंद महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिला स्काउट मास्टर अरुण कुमार त्रिपाठी को स्काउट गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण व कार्यक्रम के सर्वोच्च प्रमाण पत्र हिमालय वुड बैज देकर सम्मानित किया।
अरुण कुमार ने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, कैप्टन प्रकाश चंद्रा, कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव, देविकी शोभित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें