राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 23वें आयोजन की तैयारी के में ब्लाक भाग्यनगर के परिषदीय जूनियर विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों के 40 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ ऐकेडमिक समन्वयक डा. लक्ष्मी पोरवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, बीआरसी के वरिष्ठ सह समन्वयक लोकेश शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
डा. लक्ष्मी पोरवाल ने शिक्षकों को प्रोजेक्ट कार्य करने एवं बच्चों को सामाजिक समस्या का चुनाव कर पोस्टर के माध्यम से आठ मिनट में प्रस्तुतीकरण के बारे में बताया।
जिला समन्वयक मनीष कुमार यादव ने क्रियाकलापों व आधा दर्जन से अधिक प्रयोगों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। जिला सह समन्वयक धीरज तिवारी, ऋषभ यादव, वरिष्ठ सह समन्वयक बीआरसी भाग्यनगर लोकेश शुक्ला, ओमकांत राजपूत आदि मौजूद रहे।