फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल गई छात्रा की तबयित बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

Wed, 03 Jan 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। कॉलेज के अध्यापकों ने आनन-फानन में छात्रा को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर निवासी कल्लू सिंह की 16 साल की पुत्री सपना क्षेत्र के बिरुहूनी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। बुधवार की सुबह रोजाना की तरह वह स्कूल पढ़ने गई हुई थी। तभी सुबह की प्रार्थना करने के बाद वह जैसे ही कक्षा में जाने के लिए चली वैसे ही जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। जिसको देख कॉलेज की महिला अध्यापकों ने आनन-फानन में छात्रा की हालत बिगड़ने की सूचना परिजनों को देकर छात्रा को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की गंभीर हालत होने के चलते डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। विद्यालय स्टाफ से विद्यालय में छात्रा के अचेत होने और उसके सीएचसी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई रेफर किए जाने की सूचना मिली थी। वहीं उसके परिजनों से इलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में छात्रा को सीएचसी लाया गया था। सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग प्रतीत होने पर रेफर किया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें