फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की जगह पर बना दिया विद्यालय

विज्ञापन
23एयूआरपी18 - ढिकियापुर गाव मे श्मशान की जगह पर बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहार ब्लॉक के राजस्व गांव ढिकियापुर में एक दशक पहले जिस जमीन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बना है, वह जमीन सरकारी अभिलेखों में अंतिम संस्कार करने के लिए दर्ज है।
विज्ञापन

बीते दिनों ग्राम प्रधान विनोद कुमार व लेखपाल पवन दीक्षित ने ग्रामीणों के साथ श्मशान स्थल को पक्का निर्माण कराने के उद्देश्य से जगह की नापजोख कराई तो इसका खुलासा हुआ।
गांव ढिकियापुर की खसरा संख्या 309 के आधा एकड़ रकबे पर एक दशक पहले ग्राम पंचायत व बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बना दिया था। तभी से यहां विद्यालय संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

जबकि यह भूमि सरकारी अभिलेखों में अंतिम संस्कार करने के लिए निर्धारित है। पिछले दिनों ग्राम प्रधान विनोद कुमार, लेखपाल पवन दीक्षित ने ग्रामीणों के साथ जगह की नापजोख की तो इसका खुलासा हुआ।
वहीं, विद्यालय निर्माण पर संकुल प्रभारी नौगवा रमेश चंद्र इसके लिए पूर्व प्रधान व उस समय के लेखपाल की कमी बता रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत द्वारा भूमि का प्रस्ताव देने के बाद ही विद्यालय भवन निर्माण कराया गया होगा।
उधर, ग्राम पंचायत में श्मशान के लिए अब दूसरी सार्वजनिक भूमि की तलाश की जा रही है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम बिधूना व तहसीलदार को पत्र लिखकर श्मशान निर्माण के लिए भूमि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें