फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री की 34 फर्मो को पास जारी करने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए अधूरे पड़े कार्यों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने जिले के सात ब्लॉकों में ग्रामीण क्षेत्र की 34 निर्माण सामग्री की फर्मों को पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन-चार दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ छूटे लाभार्थियों के शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

करीब एक माह से अधिक समय से लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में मिशन कायाकल्प व छूटे लाभार्थियों के शौचालयों के साथ-साथ मॉडल कॉप्लेक्ट आदि निर्माण कार्य ठप पड़े थे। शासन के निर्देश पर डीएम अभिषेक सिंह ने डीपीआरओ राजेश चौरसिया को मिशन कायाकल्प, छूटे लाभार्थियों के शौचालय, मॉडल कॉप्लेक्स तथा ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए निर्माण कार्य कराए जाने हैं। औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक में संचालित 34 निर्माण सामग्री की फर्मों को पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडीएम कार्यालय से इन फर्मो को पास जारी होंगे। पास आवंटित होते ही इनकी एक प्रति पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि निर्माण सामग्री ले जाते समय व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में सभी एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें