रामा यूनीवर्सिटी ने रविवार को शहर के तिलक इंटर कालेज में युवा टैलेंट स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। पूरी परीक्षा संस्था के मार्केटिंग मैनेजर और विद्यालय के प्रधानाचार्य की देख-रेख में हुई।
तिलक इंटर कालेज में आयोजित युवा स्कालरशिप परीक्षा में सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ने लगी। टैलेंट स्कालरशिप परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित व जीव विज्ञान विषय से प्रश्न आए। परीक्षा निर्धारित समय 60 मिनट में हुई।
प्रश्नपत्र 100 अंको का था। इसमें 50 प्रश्न प्रतिभागियों के समक्ष रखे गए। संस्था के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों स्कालरशिप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्कालरशिप के माध्यम से प्रतिभाशाली गरीब बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परीक्षा मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक पांडेय व तिलक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. आन्जनेय सहाय अवस्थी की देखरेख में हुई।