फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष हत्याकांड : निशानदेही पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) । कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरी धनकर में बीते माह हुई संतोष पाल की मौत के मामले में आरोपी ने पुलिस को चकमा दे 24 नवंबर को औरैया कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक मय खोके के बरामद कर ली।
विज्ञापन

बीते माह 12 नवंबर को क्षेत्र के गांव बेरी धनकर निवासी संतोष पुत्र राजाराम का अपने पड़ोसी परिवार के ही श्रीप्रकाश पुत्र सीताराम से विवाद हो गया। श्रीप्रकाश ने लाइसेंसी बंदूक से संतोष पर फायर झोंक दिए थे। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि श्रीप्रकाश को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था।
खोजबीन के बाद गांव बेरी धनकर के बाहर रामस्वरूप के बाग के किनारे लगी झाड़ियों में संतोष की हत्या में प्रयुक्त की गई दो नाला बंदूक व दो खोखा बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी श्री प्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें