फफूंद/अछल्दा। क्षेत्र के गांव खानपुर फफूंद स्थित मुक्तामणि साहब बाल आश्रम में सोमवार को संत कबीरदास का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
महंत चरणदास ने कहा कि संत कबीर ने पाखंड का विरोध करते हुए प्रेम और मानवता का संदेश दिया। आसिफ सिद्दीकी ने कबीर के दोहों का उल्लेख करते हुए सदाचार का महत्व बताया। बेचेलाल कोरी ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने पर जोर दिया। कबीर ध्वज फहराया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नाथूराम, शांति दास, संतोष कुमार, सुनील कुमार, अनुग्रह, अंजू राठौर, विपिन कुमार राठौर, अजय कुमार राठौर व ओम जी उपस्थित रहे।
उधर, अछल्दा क्षेत्र के गांव मुनागंज स्थित आश्रम में संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। महंत महेश बाबू व कबीरपंथी संतों द्वारा आरती, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत कबीर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किए गए।
इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार, महेश चंद्र, लालू गौतम, प्रशांत गौतम व रवि सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो-12- कार्यक्रम में मौजूद लोग।संवाद- फोटो : 1