फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सीएम से करेंगे बात

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सांसद डा.रामशंकर कठेरिया व मौजूद जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा व अन्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पंचनद बांध परियोजना के बाद जिले के विकास के लिए प्लास्टिक सिटी परियोजना अब सांसद के प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल हो चुकी है। जल्द ही किसानों से मतभेद दूर कर उद्योगों की स्थापना कराई जाएगी। विकास के अन्य बिंदुओं पर भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। रविवार को शहर के मोहल्ला तिलक नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे के आवास पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचनद बांध परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त स्वीकृत कर दी है। प्रदेश सरकार ही इस परियोजना पर काम करेगी। जिससे औरैया व आसपास के जनपदों में पानी की समस्या समाप्त होगी। वहीं क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। कहा कि कांग्रेस ने सरकार रहते बांध परियोजना स्वीकृत नहीं कराई। इससे साबित होता है कि भाजपा ही किसानों की हितैषी है। बताया कि अब प्लास्टिक सिटी परियोजना का शुभारंभ कराने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। किसानों और कंपनी के बीच मतभेदों को समाप्त कराकर उद्योग स्थापित करने के लिए शीघ्र ही आम बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें कंपनी व जिले के अधिकारी हिस्सा लेंगे।
जल्द ही इस परियोजना के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी और परियोजना पर तेजी से काम कराया जाएगा। ताकि जिले में उद्योगों की स्थापना हो और बेरोजगारों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही जिले में रेल परियोजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, शिव कुमार चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता, संतोष शर्मा उर्फ लल्ला शर्मा, अनुराग चौबे आदि मौजूद रहे। जिले में आए सांसद का कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें