औरैया। नवरात्र एवं आगामी विजयादशमी पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण व नमूना संग्रहण किया जा रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित प्रवर्तन दल द्वारा दिबियापुर में अनेक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए तीन स्थानों से नमूने संग्रह कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रवर्तन दल द्वारा विपिन किराना स्टोर स्टेशन रोड से सिंघाड़े का आटा, शिवम किराना स्टोर केएन मार्केट से कुट्टू का आटा, एवं रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से चने की दाल का नमूना लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य अंबादत्त पांडेय ने बताया कि लिए गए नमूने जांच के लिए जन विषलेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर प्रवर्तन दल मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह, दिनेश चंद्र व सुनील कुमार शामिल रहे। (संवाद)