फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 220139 किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

Sun, 03 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। लाभार्थियों को किस्त डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की गई। जिले के 220139 किसान योजना से लाभांवित हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर कलक्ट्रेट के मानस सभागार में वाराणसी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसके बाद विधायक गुड़िया कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीडीओ संतकुमार समेत किसान मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 220139 किसानों के बैंक खाते में 44.02 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
उधर, अछल्दा में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र गवारी में आयोजित किसान सम्मान दिवस में किसानों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का प्रसारण ब्लाॅक सभागार में हुआ। इसमें 513 किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रामपलट, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. इंद्रपाल सिंह व विवेक कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने खरीफ की फसलों से संबंधित रोग, कीट, फसल प्रबंधन, उद्यानिकी और गृहवाटिका विषयों पर किसानों को जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें