जैतपुर गांव में शुक्रवार को साईं बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में र्साइं भक्तों ने जयकारे लगाए। द्वितीय साई महाराज स्थापना दिवस एवं पार्वती महोत्सव का आयोजन ग्राम में किया गया।
वरिष्ठ पीठाधीश्वर कर्मकांडाचार्य पंडित क्षमा मित्र की देखरेख में शोभा यात्रा निकाली गई। साईं पालकी यात्रा साईं मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। साईं धुन पर भक्तगण झूमते नजर आए। साईं पालकी की झांकी सबसे पीछे चल रही थी। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को विशाल भंडारा का आयोजन होगा।