फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के साढ़ू को टिकट मिलने की चर्चा

Fri, 27 Jan 2017 11:39 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते गुड्डू वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने बिधूना विधानसभा सीट से टिकट मिलने की घोषणा कर दी है। इस बात की पुष्टि सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने भी की है। जबकि अधिकारिक तौर पर अभी कोई सूची या अधिकार पत्र किसी के पास नही है।
विज्ञापन


सपा के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस बिधूना से सिटिंग विधायक हैं। मुलायम की सूची में प्रमोद का नाम था। अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जारी सूची में बिधूना सीट से प्रमोद की जगह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. धनीराम वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा गुड्डू को टिकट दिया गया। प्रमोद गुप्ता लखनऊ में मुलायम व अखिलेश से मिले। इसके बाद उन्होंने 25 जनवरी को सपा की ओर से नामंकन पत्र खरीदा। टिकट मिलने का दावा भी किया।

शुक्रवार को प्रमोद गुप्ता ने टिकट मिलने की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुप पर सूचना प्रसारित हो गई। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि अखिलेश यादव के निजी सचिव एसआरएस यादव ने फोन पर उन्हें दिनेश के टिकट कटने और एलएस को टिकट मिलने की सूचना दी थी। उन्होंने सूचना से दिनेश वर्मा गुड्डू को भी अवगत करा दिया है। वहीं दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू ने शुक्रवार को मुख्यालय पर समर्थकों के साथ सपा की ओर से बिधूना विधानसभा से अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन


अखिलेश कहेंगे तो नामांकन वापस लूंगा
दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनके पास टिकट कटने की कोई सूचना नही है। इसलिए वह कुछ नही बता सकते। अगर टिकट कटने की सूचना उन्हें पार्टी से मिलेगी तभी मानेंगे। अखिलेश यादव कहेंगे तो वह नामांकन वापस ले लेंगे।

संकट में पड़े कार्यकर्ता
चुनाव प्रचार पूरे यौवन पर है। लेकिन अभी तक बिधूना सीट से प्रत्याशी की स्थिति साफ नहीं होने से कार्यकर्ता संकट में हैं। उनकी समझ नहीं आ रहा कि वह किस प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे। दिनेश वर्मा ने शुक्रवार को नामांकन कर दिया है। वहीं एलएस 30 को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें