फोटो-30- केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी को मांग पत्र देतीं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया। स्रोत:स्वयं
औरैया। नेशनल हाईवे पर शहर से लेकर अजीतमल तक ओवरब्रिज व अंडरपास न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसको लेकर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ओवरब्रिज निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को मांग पत्र सौंपा है। सदर विधायक ने पत्र में बताया कि नेशनल हाईवे पर औरैया शहर के मंडी समिति गेट, इंडियन ऑयल के पास व अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर यातायात दबाव और जाम की समस्या है। यहां पर हाईवे पर दोनों लेन से इधर-उधर जाने के लिए कोई कट भी नहीं है। ऐसे में अक्सर यहां पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ते हैं।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।