फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती के संत, तूने कर दिया कमाल

Sat, 03 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह - जगह पर गांधी प्रतिमाओं व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान किया गया।
विज्ञापन



कहीं पर रघुपति राघव राजा राम तो कहीं पर साबरमती के संत, तूने कर दिया कमाल...। इसी प्रकार जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले लाल बहादुर शास्त्री के ठोस निर्णय की भी प्रशंसा की गई।

 
जिला कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने गांधी के सत्य अहिंसा के जीवन में प्रयोग, असहयोग आंदोलन आदि पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



इस दौरान बृजकिशोर पांडेय, शिव किशोर त्रिपाठी, ओमकार अग्निहोत्री, अंकुर शुक्ला, रामू पेंटर, शिवराम सोनी, उदय प्रताप, बैजनाथ दोहरे, धीरेंद्र गुप्ता, रेशमा बेगम, प्रखर मिश्रा, रंजीत सेंगर, अवध पाल सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

 
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद कर श्रद्घा सुमन अर्पित किए।


इस दौरान आयोजक आनंदनाथ गुप्ता ने साबरमती के संत ने कर दिया कमाल... का पाठ किया। कार्यक्रम में महामंत्री कपिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजीव गुप्ता, नीरज पोरवाल, उमेश विश्नोई, अभिषेक गोयल, मोहित गुप्ता, विनय, हरिश्चचद्र, अनूप गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राघवेंद्र पोरवाल आदि मौजूद रहे।

 
जायंटस ग्रुप आफ औरैया रायल ने गांधी जयंती पर मनाई। पूर्व पालिका अध्यक्ष धर्मेश दुबे ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर सभी को चलने के लिए प्रेरित किया। संस्था सचिव डा. मंजुल मंयक, डा. गौरव त्रिपाठी, रंजन त्रिपाठी, डा. पुनीत, डा. राजीव कुमार, ललित तिवारी ने विचार रखे।

 
आम आदमी पार्टी ने शहीद पार्क औरैया में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के देश में किए गए योगदान की सराहना की। इस दौरान गोविंद दुबे, हेमंत पोरवाल, उज्जवल गहोई, शैलू शुक्ला, रेशू कालरा, विपिन मिश्रा, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबपुर औरैया में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मो. ताहिर खां, प्रधानाध्यापक स्वराज कुमारी, सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार शुक्ला, शाकिरा बेगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें