फोटो 30एयूआरपी28- जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति को सम्मान पत्र भेंट करते संघ के जिला प्रचारक
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने एवं बचाव के लिए गुरुवार को यहां आरएसएस अगेंस्ट कोरोना एप लांच किया। साथ ही एक निशुल्क ऑन लाइन कोरोना सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनीति व संघ के विभाग प्रचारक मधुराम, जिला प्रचारक पीयूष कुमार, जिला कार्यवाह अवनीश की मौजूदगी में आरएसएस अगेंस्ट कोरोना एप लांच हुआ। निशुल्क ऑनलाइन कोरोना सर्टिफिकेट कोर्स के लिए वेबसाइट rssagainstcorona.in इन पर जाकर अपना विवरण भरकर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ई-सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकेगा।
जिला प्रचारक पीयूष कुमार ने बताया कि कोर्स पूर्ण कर 21 अन्य लोगों को प्रेरित करने पर कोरोना महामारी समाप्त होने के बाद आयोजित होने वाले समारोह में कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। संघ के इटावा विभाग प्रचारक मधुराम ने कहा कि यह देश सेवा का नया तरीका है। इसके जरिए अब आप घर बैठकर राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इटावा व कानपुर देहात में यह एप शुक्रवार को लांच किया जाएगा।