पायलट दिवस पर केक काटते एंबुलेंस ड्राइवर।
- फोटो : पायलट दिवस पर केक काटते एंबुलेंस ड्राइवर।
दिबियापुर । जिले में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी के 50 शैय्या महिला एवं शिशु अस्पताल में पायलट दिवस मनाया। इस मौके पर तैनात पायलटों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। केक भी काटा गया।
एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर गिरजेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। कहा कि पायलट 108 व 102 एंबुलेंस में मरीजों की जान बचाने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। वह ना केवल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं, बल्कि आपदा और आपात स्थितियों में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं।
प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि एंबुलेंस पायलट इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ हैं। कठिन क्षणों में एंबुलेंस पायलट का योगदान किसी हीरो से कम नहीं होता। इस मौके पर एमई बृजेश कुमार, विवेक कुमार के अलावा एंबुलेंस पायलट मौजूद रहे।