फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पढ़ाई समाप्त होते ही रोजगार संगम पोर्टल दिलाएगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब प्रदेश सरकार ने ऐसे छात्रों के लिए रोजगार की राह आसान बना दी है। छात्रों को पढ़ाई के दौरान अपना रजिस्ट्रेशन संगम पोर्टल पर करना होगा। ग्रेजुएशन पूरी होते ही कंपनियां उनसे संपर्क करेंगी।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या अप्रैल 2024 तक 36 हजार 897 थी। इसमें पुरुष 27124 और महिला 9773 शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पंजीकृत कुल शिक्षित बेरोजगारों में 10वीं पास के 10559 इंटरमीडिएट पास 14929, स्नातक 8691, परास्नातक 1321 छात्र शामिल हैं। शेष लगभग 1400 छात्र-छात्राओं हाईस्कूल से कम शिक्षित हैं। प्रतिवर्ष यह संख्या बढ़ती दिख रही है। बेरोजगारी की संख्या को कम करने के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें बेरोजगारों को नौकरी तो मिलती है, लेकिन कुछ महीने करने के बाद वह छोड़ देते है। कारण योग्यतानुसार काम न मिलने व मानदेय आदि कम होना बताया जा रहा है। इस कारण वह भटकते रहते है। प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत है। पढ़ाई के बाद युवाओं को अच्छी नौकरी मिले, उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना न पड़े। इसके लिए सेवा योजना कार्यालय द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के जरिए रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शासन के निर्देश पर जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाले फाइनल ईयर के छात्रों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। जैसी ही छात्रों की फाइनल ईयर की डिग्री पूरी होगी। उन्हें रोजगार के लिए कंपनी स्वयं बुलाएंगी। यही नहीं रोजगार मेला भी आयोजित होगा। कंपनियां सीधे छात्रों को आमंत्रण देंगे।
विज्ञापन


-

छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार कंपनियां चयन स्वयं करेंगी। इससे छात्रों को आसानी से नौकरी मिलेगी। वहीं शिक्षित बेराजगारों को भटकना नहीं पड़ेगा।
- आशीष शुभम चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें