फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हिम्मतपुर ने दलेलनगर को 17 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। बीहड़ पट्टी में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मैच हिम्मतपुर और दलेलनगर के बीच खेला गया। जिसमें हिम्मतपुर 17 रन से जीत गई। वहीं दूसरा मैच औरैया टीम के न पहुंचने से रद हो गया। अब यह मैच शनिवार को होगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिम्मतपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज बुमराह ने 14 व युवराज ने 13 रन की पारी खेली जबकि दलेल नगर के गेंदबाज राशिद ने दो ओवर में तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलेल नगर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज आशू युवराज की पहली गेंद पर विकेट कीपर को कैच दे बैठे।
बल्लेबाज अमन के 23 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 71 रन ही बना सकी। युवराज को 13 रन व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें