फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बसों का संकट, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रक्षाबंधन पर भाई-बहन का एक-दूसरे के घर पहुंचना जरूरी था। ऐसे में रोडवेज डिपो की ओर से बसों के फेरे बढ़ाए गए थे लेकिन बसों के फेरे बढ़ने के बाद भी यात्रियों को बसों के संकट से जूझना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस मिली। डिपो के बाहर पूरे दिन इसे लेकर कर्मचारी से लेकर अधिकारी मशक्कत करते रहे। बसों में यात्रियों ने खड़े होकर भी सफर किया।
विज्ञापन

डिपो की 77 बसों का विभिन्न रूटों पर शनिवार को संचालन किया गया। चौकाने वाली बात कानपुर रूट से सामने आई। यहां पर सामान्य दिनों में छह से सात बसों को ही दौड़ाया जाता था लेकिन शनिवार को डिपो से कुल 25 बसों को कानपुर के लिए दौड़ाया गया। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि 25 बसें भी कम पड़ गईं। सुबह से लेकर शाम तक डिपो की एआरएम अपर्णा मीनाक्षी डिपो में मौजूद रहीं। यात्रियों के मुताबिक बसों के संचालन का जिम्मा संभाला। कानपुर व आगरा रूट के यात्री ज्यादा होने की स्थिति में तत्काल बसों की किल्लत देखने को मिली।
हालांकि देरी से ही बसें पहुंचीं लेकिन इसमें भी सवारी खचाखच भरी थी। बसों के आते ही यात्री चढ़ने को आतुर रहे। कुछ यात्री तो चलती बस में चढ़ गए। सुबह से लेकर शाम तक यह सब चलता रहा। डिपो के अधिकारी व कर्मचारी बारी-बारी से बसों के आने पर यात्रियों को आसानी से चढ़ाने में जुटे रहे। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि शाम तक कानपुर के लिए रिकॉर्ड 25 बसों को रवाना किया जा चुका है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

-
बिधूना-कानपुर रूट पर बढ़ीं बसें
बिधूना। कस्बे से कानपुर, इटावा, किशनी, छिबरामऊ और अछल्दा समेत प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन शनिवार को बेहतर रहा। विशेष रूप से कानपुर रोड पर विकास नगर व आजाद नगर डिपो की बसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इसके चलते यात्रियों की मुसीबत कुछ हद तक कम हुई। बसों के पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ भी अच्छी खासी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें