फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज से अहनैया नदी पुल की सड़क धंसी

Sat, 20 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए जुटी टीम। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ में बिधुना-रामगढ़ रोड पर अहैनया नदी पुल की एक ओर की सड़क कई फीट धंस गई। सड़क धंसने का कारण पिछले कई दिनों से पाइप लाइन लीकेज रहा। हालांकि इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन आसपास के लोग हादसे की आशंका से सशंकित हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग 8 बजे रामगढ़-बिधूना मार्ग पर अहनैया पुल के किनारे सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया। यहां लोगों ने देखा कि हरचंदपुर ग्राम पंचायत में पेयजल की पाइप लाइन से पानी तेजी के साथ फैल रहा है। सड़क कई फुट तक धंस चुकी है। पुल पर गहरा गड्ढा होने के कारण गांव के निवासी खासी संख्या में मौके पर पहुंच गए। किसी बड़े हादसे से सशंकित लोग गड्ढे के आसपास जाने से कतराते नजर आए। स्थानीय लोगों ने अनुसार पिछले दस दिनों से यहां लीकेज था। इसकी जानकारी जलनिगम के जेई को दे दी गई थी। लेकिन जेई पवन कुमार ने इतना ही कहा कि बजट आने पर लीकेज की मरम्मत हो पाएगी। इसी का आज बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति को बंद करा दिया है।

पानी होता रहा बर्बाद, पेयजल के लिए तरसती रही जनता
जिले की बड़ी पंचायतों में शुमार हरचंदपुर ग्राम सभा के ग्रामीण बताते हैं कि पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में रामगढ़ बाजार पुलिया के पास, हरचंदपुर में मुनव्वर खां के दरवाजे, अहनैया नदी पुल पर लीकेज था। इसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन आज तक लीकेज सही नहीं किए गए। विभागीय उदासीनता के चलते जहां पानी बर्बाद होता रहा और जनता पीने के पानी को तरसती रही। सत्यप्रकाश गुप्ता, मुन्नू शर्मा, देवेंद्र यादव, रामसेवक बाथम, सौरभ तोमर, जयप्रकाश शुक्ला आदि का कहना है कि क्षेत्र पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की सप्लाई शुरू होने के बाद अधिकांश हैंडपंप खराब हो गए हैं। शनिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्राम सभा से जुड़े हजारों लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लीकेज मरम्मत का काम शुरू
शाम को जेई पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां टीम ने पाइप लाइन दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देर शाम तक पाइप लाइन दुरुस्त किए जाने का काम जारी था। इधर, गड्ढे में मिट्टी भराई भी कराई जानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें