फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ग्रामीणों को शहरवासियों की तरह स्वच्छ जल मुहैया कराने की योजना है। इसके लिए सरकार ने हर घर नल जल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया, लेकिन काम की धीमी गति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण गांव की गलियां ही नहीं बल्कि मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इससे आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही है। सबसे अधिक खराब हालत गांव ऊंचा की है। जहां उखड़ी पड़ी सड़कों के कारण गांव के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। तो वहीं बच्चों को भी खेलने के लिए घरों से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था व ब्लाॅक के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का फील्ड गुड न होकर फील्ड बेड हो रहा है।
-
व्हील चेयर पर चलना मुश्किल
फोटो15एयूआरपी 22-विनीत गुप्ता
विनीत गुप्ता जो राष्ट्रीय पैरा प्लेयर हैं। बताया कि गांव की हालत बद से बदतर हो रही है। वह व्हील चेयर के सहारे चलते हैं। गलिया एवं मुख्य मार्ग टूटे होने के कारण आने-जाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


धीमी गति के काम के कारण दिक्कत
फोटो15एयूआरपी 23- जगदीश नारायण
बुजुर्ग जगदीश नारायण ने बताया कि कोई भी कार्य हो उसे समय से पूरा कर लेना चाहिए। कार्य की धीमी गति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

घर से निकलने के लिए सोचना पड़ता है
फोटो15एयूआरपी 24- सुमित कुमार
सुमित कुमार ने बताया कि गांव तो बुरी तरह नरक बन गया है। निकलना मुश्किल हो रहा है। घर से निकले या न निकले यह भी निकलने से पहले कई बार सोचना मजबूरी बन गया है।
-
टूटी सड़क पर गिरने का अंदेश
फोटो15एयूआरपी 25- लक्ष्मण
90 वर्षीय लक्ष्मण ने बताया कि जबसे सड़क टूटी हैं। वह घर से बाहर नहीं निकले हैं। उनको बाहर निकलने में डर लगता है। कब कहां फिसल जाएं। इसका डर बना रहता है। सरकार की योजना को अच्छा बताया लेकिन कार्य करने वाले लोगों के प्रति रोष व्यक्त किया।
-
वर्जन
समस्या की उन्हें जानकारी है। कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। ब्लाॅक द्वारा सड़क ठीक कराने से पहले काम पूरा न हुआ तो संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अतुल यादव, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें