फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उखड़ने लगी चार दिन पहले बनी सड़क, भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। चार दिन पहले बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीण उखड़ती सड़क का डामर हाथ में लेकर हकीकत उजागर कर रहे हैं। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गनुपुर से कलारपुर की सड़क काफी जर्जर थी। सपा सरकार में बनी इस सड़क का काफी समय से मरम्मत नहीं किया गया था। इलाके के लोगों की मांग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से उसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का का काम चार दिन पहले शुरू हुआ है। सड़क का काम पूरा भी नहीं हुआ है और उसकी शिकायत सामने आने लगी है। आगे-आगे सड़क बन रही है, पीछे-पीछे वह उखड़ भी रही है।आसपास के ग्रामीण पंकज, वीरू, उदयवीर, अनिल, कुलदीप, रामनरेश, रामप्रकाश, आशू, प्रांशु, राहुल, ऋषभ का कहना है कि मामले की जांच कराई जानी चाहिए।




जेई बोले, सूखने में लगता है समय, टिकाऊ है सड़क
ग्रामीणों की शिकायत को पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद प्रकाश का तर्क है कि सड़क सही बन रही है। मानक के मुताबिक ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। उनके मुताबिक यह हाईवे या राज्यमार्ग नहीं है कि मोटी परत बिछाई जाएगी। ग्रामीण सड़क का जो मानक है, उसका पालन किया जा रहा है। डामर सूखने में एक महीने का समय लगता है। उसके पहले ही ग्रामीण उखाड़ रहे हैं। जहां पर कमी होगी, उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
ग्रामीणों की शिकायत-
फोटो22एयूआरपी 22- आदित्य दुबे। संवाद
गनुपुर निवासी आदित्य दुबे ने बताया ठेकेदार ने मिट्टी व पत्थर डालकर बजरी पर मामूली तारकोल डाल दिया। यह सड़क अभी से जगह-जगह उखड़ने लगी। लेवल भी सही नहीं है। न ही सही से रोलर चलाया गया। इससे सड़क कई जगह धंस कर उखड़ने लगी है

फोटो22एयूआरपी 23- लखराम यादव। संवाद
गनुपुर के ही निवासी लखराम यादव ने बताया सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लग रही है। इसकी जांच कराई जाए। कई महीनों से सड़क उखड़ी पड़ी है। मुश्किल से आधा किलोमीटर मीटर ही सड़क पड़ पाई है और अभी से पापड़ सी उखड़ने लगी है।


कोट
गनुपुर से कलारपुर के बीच बनने वाली सड़क की जानकारी नहीं है। इसे पता करवाया जाएगा। निर्माण या मरम्मत में किसी तरह भी मानक की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उखड़ने की शिकायत सही मिलती है तो जांच भी होगी। अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें