औरैया। आवास विकास परिषद के सात ब्लॉकों में बुनियादी सहूलियत के लिए सड़क व जलनिकासी व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित है। विकास कार्यों के लिए आगे आए एमएलसी सलिल विश्नोई ने अपनी निधि से सड़क बनाने का काम शुरू कराया है। इससे जल निकासी का कोढ़ काफी हद तक दूर हो जाएगा। वहीं पुलिया निर्माण से आवास विकास के लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। विधायक निधि से 25 लाख रुपये के बजट से काली माता मंदिर को जाने वाली 800 मीटर रोड का निर्माण ठेकेदारों ने शुरू कराया है। आवास विकास जनकल्याण समिति ने सड़क निर्माण के साथ ही यहां पुलिया निर्माण की भी मांग रखी थी। जिसे देखते हुए पुलिया निर्माण भी शुरू कराया गया है। शनिवार को पुलिया निर्माण के लिए मिट्टी खोदाई का काम हुआ। आवास विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएसएस परिहार ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही पुलिया निर्माण हो जाने से जलनिकासी व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त हो जाएगी। (संवाद)