फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, दुधमुंही घायल

विज्ञापन
झाड़ रखकर बिधूना-अछल्दा मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर रविवार को गुरुखुंदा गांव के पास तेज रफ्तार एक बस ने एक बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी दुधमुंही नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहा महिला का भांजा हेलमेट की वजह से बच गया। बस चालक मौके से बस सहित फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक यातायात बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन पर मार्ग खोल दिया।
विज्ञापन

रुरुगंज चौकी क्षेत्र के नगला लालजु निवासी रामसिया (50) पत्नी शिवराम सिंह रविवार शाम भांजे अंशुल व नातिन शिवानी (3) के साथ लखना (इटावा) में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में जा रहीं थीं। वह गुरुखुंदा गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी बिधूना से अछल्दा जा रही तेज रफ्तार एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामसिया की मौके पर ही मौत हो गई और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। अंशुल हादसे में बाल-बाल बच गया। अंशुल ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोशित होकर अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही रुरुगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और जाम लगाए परिजनों को समझाया और सड़क से हटने को कहा। तीन घंटे तक मार्ग जाम रहने के बाद बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति और एसडीएम बिधूना रमापति मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसडीएम ने गुरुखुंदा गांव की सड़क के अगल-बगल खड़े बबूल के पेड़ों को कटवाने और दोषी बस चालक पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें