फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बोरियों में मिला चावल, फिर भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की चावल मिल में 428 सरकारी बोरियों में चावल भरा मिला था। बोरियों को जब्त कर पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया था। मामले में चार दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि अफसर मामले में और साक्ष्य जुटाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल से अभद्रता और वर्ग विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रशासन ने उनके कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। उनका होटल बिना लाइसेंस के चलते मिला। मंगलवार को उनकी चावल मिल में छापेमारी कर टीम ने सरकारी बोरियों में चावल भरा पाया था।
इसके अलावा हजारों बोरी चावल और मिला था। मामले में शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने की बात कही। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने तहरीर न मिलने की बात कही। उधर, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अभी संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें