फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sun, 08 May 2016 10:50 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड गांव गढ़ा के पास मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने 12 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। आईजी ने आरोपी पर 12 हजार रुपये का इनाम रखा था। तब से पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि गत 1 अप्रैल 2014 को गांव गढ़ा थाना अजीतमल में रायपुर मडैया थाना सिरसाकलार जिला जालौन निवासी अभियुक्त हरिशचंद्र लोधी ने अपने रिश्तेदार  गढ़ा थाना अजीतमल  निवासी रविंद्र लोधी व  हुलासी पुर्वा थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात निवासी प्रेम बहादुर के साथ मिलकर  दिगुआ थाना मेरथ लि दतिया मध्य प्रदेश निवासी मनोज कुमार को छीतापुर के जंगल में ले जाकर धारदार हथियार  से  काट डाला था। शव को जंगल में छिपाकर फरार हो गए थे।

आरोपी हरिशचंद्र दो साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए डीजीआई कानपुर जोन की ओर से 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा को उन्हाेंने व एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। स्वाट टीम काफी समय से अभियुक्त हरिशचंद्र लोधी की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा की टीम रविवार रात को हाईवे पर गश्त करने लगी। रविवार की लगभग 2.30 बजे अखिलेश मिश्रा ने टीम के साथ घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें