फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में हुई सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पेंशन स्वीकृत न होने के कारण इलाज के अभाव में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत होने का आरोप शिक्षक नेता ने लगाया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पेंशन स्वीकृति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने बताया कि सात मई को वह बीमारी से जूझ रहे सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश शर्मा को देखने उनके घर इंगुठिया गांव गए थे। उनके सामने ही राम प्रकाश शर्मा ने अंतिम सांस ली थी। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से रामप्रकाश अक्तूबर 2019 को सेवानिवृत्त हो गए थे।
वह पेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनकी पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी। रामप्रकाश ने ही उन्हें बताया था कि पटल सहायक के सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उन्हें पेंशन प्राप्त नहीं हुई है। इस कारण से वह सही तरीके से इलाज नहीं करा सके। उन्होंने इसके लिए डीआईओएस व पटल सहायक को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जाए। साथ ही जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिक्षणेतर संघ डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामअवतार दिवाकर व कोषाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी, देवकी नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें