फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेवानिवृत्त दरोगा की कार बरामद, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। थाने के पीछे रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा की आठ दिन पहले चोरी गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संजय नगर निवासी मान सिंह ने दिबियापुर थाने में 15 फरवरी को कार चोरी की तहरीर दी थी। काफी तलाश करने पर पता चला कि मुहल्ले में ही एक मकान में किराए पर रहने वाले राहुल कार चोरी कर ले गया है। जब पीड़ित ने आरोपी के फोन किया तो धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अवस्थी ने कंप्रेसर बंबा पुलिया के पास से अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गई कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें