फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब एआरटीओ में चालान अदायगी की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। भाऊपुर निवासी शिवकांत पाठक के जहर खाने के बाद एआरटीओ कार्यालय में उजागर हुए गबन के मामले को लेकर अब सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। वाहन मालिकों से चालान व टैक्स अदायगी में नकद की जगह ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा है।
भाऊपुर निवासी शिवकांत पाठक ने चार जनवरी की शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी सीमा ने भी पति के तरह जान दे दी। सुसाइड नोट बरामद होने पर एआरटीओ कार्यालय के बैंक में जमा होने वाले चालान के गबन का मामला सामने आया। इसमें उन चालानों के मामले शामिल थे जिनके लिए वाहन मालिकों ने नकद भुगतान किए थे। बैंक में जिन्हें न जमा करते हुए इन चालान की धनराशि को बंटरबांट किया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर सुसाइड नोट में एआरटीओ कार्यालय के लेखाकार ललितकांत समेत अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं। इसके बाद से अब एआरटीओ कार्यालय में नकद जमा कराने से किनारा किया जा रहा है। गबन से पहले एआरटीओ कार्यालय में चालान व टैक्स जमा करने के लिए वाहन मालिक नकद व ऑनलाइन दोनों तरह से भुगतान कर सकते थे, लेकिन अब सिर्फ ऑनलाइन कर दी गई है। बैंक खाते से सीधे विभाग के खाते में भुगतान शुरू कराया गया है।
यहां पर नकद रुपये लेकर पहुंचने वाले वाहन मालिक अब जनसेवा केंद्र पर रुपये जमा करते हुए ऑनलाइन तरीके से विभाग के खाते में धनराशि जमा करा रहे हैं। अदायगी के बाद पोर्टल पर जमा भुगतान दिखाते हुए इसकी स्लिप वाहन मालिक को मुहैया करा दी जा रही है। जानकारों की माने तो ऑनलाइन व्यवस्था पारदर्शी है। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार-
कार्यालय में चालान अदायगी को लेकर सीधे ऑनलाइन तरीके से विभाग के खाते में भुगतान करने की व्यवस्था अपनाई गई है। नकद में रुपये जमा कराने की व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। नकदी लेकर पहुंचने वाले वाहन मालिक जनसेवा केंद्रों से अदायगी कराते हुए स्लिप पा रहे हैं।
-बलवंत सिंह, आरआई संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें