फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर जा रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड को मंगलवार शाम बिधूना अछल्दा मार्ग पर गांधी स्कूल मोड़ के पास पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को परिजन अस्पताल ले गए। बुधवार सुबह घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा कमल सिंह निवासी दलवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 72 वर्षीय बनवारी लाल होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं। वह मंगलवार दोपहर बिधूना बाजार गए थे। जहां खरीदारी करके साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बिधूना अछल्दा मार्ग पर गांधी स्कूल के मोड़ से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे। कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पिता की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बनवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायल होमगार्ड को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल बिधूना में भर्ती कराया। उपचार के बाद डॉक्टर ने पिता को घर भेज दिया। जहां बुधवार की सुबह लगभग छह बजे बनवारी लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पुत्र दलवीर सिंह की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें