फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर की मौत का खुलासा नहीं

Sat, 11 Jun 2016 12:18 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
फफूंद क्षेत्र में मृत मिले रिटायर्ड इंजीनियर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नही हो सका है। जबकि इस मामले में मृतक के बेटे ने दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को हत्या आरोपी बनाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण न आने पर पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 फफूंद क्षेत्र के कन्हौं में दो जून को औरैया निवासी रिटायर्ड इंजीनियर का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। मृतक के बेटे ने रिपोर्ट में बताया था कि उसके पिता बूढ़ादाना गांव स्थित दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे। तभी दिबियापुर क्षेत्र के एक महिला ने उन्हें बुला लिया। उसी महिला ने उनके पिता की हत्या कर शव फेंक दिया। बेटे ने नामजद महिला के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई मगर उसमें मौत के कारणों का खुलासा नही है।

पुलिस ने अब बिसरा जांच के लिए भेजा है। पुलिस अब बिसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष रुपकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच में आरोप सही होने पर महिला की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें