फोटो 09एयूआरपी 33 घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
बिधूना। कोतवाली व एरवाकटरा सीमा पर झड़ियों के बीच सेवानिवृत्त क्रेन ऑपरेटर का शव फंदे से लटका मिला। जांच कर पुलिस ने शव नीचे उतारा। पूछताछ में बेटे ने बताया कि पिता सुबह बिना बनाए घर से निकल आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
जनपद मैनपुरी थाना किशनी के गांव फतेहपुर निवासी रामेंद्र सिंह (70) मंगलवार सुबह घर से निकले थे लेकिन वो घर नहीं लौटे। बेटे सतीष ने बताया कि पिता बिना बताए घर से निकले थे। काफी देर तक उनके न पहुंचने पर तलाश की गई। पर उनका पता नहीं चला। उधर, बिधूना पुलिस को गांव भटौली व एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के बीच रजवहा के पास झाड़ियों में एक शव फंदे से लटकने की सूचना मिली।
पुलिस ने छानबीन कर शव को फंदे से उतार लिया। सूचना के बाद बेटा सतीश ने पहुंचकर बताया कि पिता यूपी सेतु निगम में क्रेन ऑपरेटर थे। 10 वर्ष पहले 2015 में वह सेवानिवृत हुए थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर दो क्वार्टर, एक गिलास मिला था। पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।