फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नलकूप संचालकों की जिम्मेदारी तय, मोटर फुंकने पर होगी वसूली

Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले एक माह से शहर की लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन सख्त हुई है। मंगलवार देर शाम ईओ ने सख्त आदेश जारी किए जिसमें पंप आपरेटरों की जिम्मेदारी तय की है। साथ ही निर्देश दिए है कि किसी के क्षेत्र में लापरवाही से मोटर फुंकी तो वसूली कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिन नलकूपों से सीधे टंकी तक पानी पहुंचा कर पेयजलापूर्ति की जाती है। उन नलकूपों पर दो पंप चालकों की ड्यूटी रहेगी। जिसमें प्रथम पंप चालक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक, दूसरा पंप चालक रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी पर मौजूद रहेगा। इसके साथ ही पानी की टंकी से आपूर्ति चालू करने के लिए तीन-तीन पंप चालक काम करेंगे। जिनकी ड्यूटी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक व रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक होगी।
अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने जारी किए आदेश में कहा कि पानी की टंकी से जुड़े नलकूप सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक डायरेक्ट चलाए जाएंगे। सुबह आठ बजे से टंकी में पानी चढ़ाया जाएगा। संबंधित चालक नाश्ता/खाना साथ लाएंगे। नलकूप बंद मिलने पर अनुपस्थिति मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी टंकियों से पेयजलापूर्ति सुबह 6:15 बजे से खोली जाएगी व सुबह आठ बजे आपूर्ति बंद करके टंकी में पानी चढ़ाया जाएगा। बिजली न होने की दशा में पंप/टंकी छोड़कर पंप चालक नहीं जाएगा। लापरवाही से मोटर फुंकने पर पालिका को हुई आर्थिक क्षति की वसूली संबंधित पंप चालक से की जाएगी। इसके लिए समय समय पर निरीक्षण कर हकीकत परखी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार व जलकल प्रभारी रामआसरे गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें