फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कन्नौज के आनंद सिंह को दी जिले की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में जिले के प्रभारियों की तैनाती भी बदली गई है। प्रदेश स्तर पर हुए फेरबदल की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें जिले के प्रभारी आनंद सिंह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक प्रभारी की जिम्मेदारी प्रमोद अग्रहरि संभाल रहे थे। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में औरैया जिला प्रभारी की जिम्मेदारी कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह को सौंपी गई है। आनंद सिंह मूल रूप से कन्नौज के निवासी हैं। भाजपा में सेवाएं देते हुए वह कन्नौज के भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।
संगठन के बतौर कार्यकर्ता के तौर पर उनका कार्यकाल काफी लंबा है। औरैया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर जिले से लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी गईं। बता दें कि जिले में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनावी माहौल के बीच जिला प्रभारी पद में हुआ फेरबदल काफी कुछ राजनीतिक गुणा गणित की ओर इशारा भी कर रहा है। राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा का फेरबदल संगठन को और मजबूत करने जैसा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस कड़ी में आनंद सिंह को जिले का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें