फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराई तीन तलाक की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के गांव ऐमा सकेंगनपुर निवासी शबीना बेगम ने पति सलीम समेत चार ससुरालियों पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। शबीना ने बताया कि उनकी शादी 2004 में सलीम पुत्र उम्मेद अली निवासी गांव डिल्वर थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ हुई थी।
विज्ञापन

उनके तीन बच्चे बेटियां मुस्कान (14), आलिया (5) और बेटा अयान (9) है। पति शराब का आदी है। वह आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसमें जेठ मोहम्मद नसीम, उस्मान अली व ननद नफीसा बेगम पत्नी फारूख शाह पति को मारपीट के लिए उकसाते रहते हैं। जेठ व ननद पति से तलाक देने को भी कहते रहते हैं। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बच्चों के साथ मायके आ गई थी। दो नवंबर 2020 को दोपहर लगभग दो बजे पति उन्हें ससुराल ले जाने के लिए घर आया। मेरी मां ने कहा कि जब तक दोनों परिवारों के लोग बातचीत नहीं कर लेते तब तक बेटी को नहीं भेजेंगे। इस पर पति आगबबूला हो गया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर अयाना थाना पुलिस ने पति सलीम, जेठ मोहम्मद नसीम व उस्मान अली, ननद नफीसा बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें