फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी का पेट्रोल बेचने में नामजद समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना (औरैया)। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर को लखनपुर से चोरी का पेट्रोल व डीजल सहित एक युवक को पकड़ा था। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने पकड़े गए युवक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पूर्ति निरीक्षक दयाशंकर ने रविवार रात थाना अयाना में चोरी के पेट्रोलियम पदार्थ को पकड़ने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि थाना पुलिस ने लखनपुर स्थित दीपाली ढाबा स्थित टट्टर की बनाई गई चाहरदीवारी के अंदर से ड्रम में भरा 580 लीटर डीजल व 165 लीटर पेट्रोल बरामद कर मौके से एक युवक को पकड़ा था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम श्यामजी निवासी संदलपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात बताया। आरोपी ने बताया उसे एक युवक यहां लेकर आया था। मामले में पुलिस ने पकड़े गए नामजद आरोपी समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि आरोपी चोरी का डीजल कहां से लाते थे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मामला जिलाधिकारी को बताया गया है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थ की मात्रा में हेरफेर किए जाने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें