फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में बहे युवक का 40 घंटे बाद बरामद हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। थाना क्षेत्र के मटेरा स्थित निचली गंग कमांड नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद घटना स्थल ने तीन किलोमीटर दूर रखवरिया झाल के पास से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। शव को पानी से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ने तीनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मटेरा के पास निचली गंग कमांड नहर में शनिवार शाम को डूबे फरीदाबाद निवासी योगेंद्र सिकरवार (35) का रविवार देर शाम तक पता न लग पाने पर पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर के बहाव को कम करवाया। उसके बाद सोमवार सुबह दोबारा एसडीआरएफ टीम ने नहर में तलाश शुरू की। जहां टीम ने खोजने के दौरान घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रखवरिया झाल के पास से पानी में उतरा रहे शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त पिता सोहन सिंह ने अपने बेटे योंगेंद्र सिकरवार के रूप में की।
विज्ञापन

योगेंद्र की मौत से पत्नी रमा व बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटे भाई सौरभ ने मृतक भाई के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बता दें कि शनिवार सुबह योगेंद्र अपने तीन दोस्तों संग शनिवार सुबह मटेरा घूमने आया था। लौटने के दौरान नहाने के लिए योगेंद्र ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के दोस्तों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। - सुधीर भारद्वाज, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें