फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लेखपाल से अभद्रता कर खसरा फाड़ने में तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर।
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रोकने गए लेखपाल के साथ अभद्रता कर सरकारी अभिलेख छीनने के प्रयास एवं खसरा फाड़ने के मामले में पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
सेहुद के लेखपाल मोहित श्रीवास्तव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 997 रकवा 0.26 हेक्टेयर अभिलेखों में बंजर के नाम दर्ज है। यह भूमि औरैया-दिबियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित है। 22 अगस्त को बिधूना के गढ़वाना निवासी नरेश कुमार, प्रमोद कुमार व फरजाना पत्नी नरेंद्र कुमार अवैध रूप से कब्जा करके पक्का निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक दिबियापुर ने फोन से अवैध निर्माण रोकने के लिए निर्देशित किया। इसपर वह अवैध कब्जा रुकवाने पहुंचे। आरोपियों ने निर्माण तो नहीं रोका गया, बल्कि समस्त लोगों ने एक राय होकर अभद्रता शुरू कर दी। आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेख छीनने लगे और खसरा फाड़ दिया।
थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि लेखपाल की तहरीर बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें