दिबियापुर। ककोर मुख्यालय के पास गांव हरी का पुरवा में एक साधु वेशधारी को बच्चा चोर समझकर गांव के लोगों ने जमकर पीटा था। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लालपुर निवासी भग्गानाथ ने पुलिस को बताया कि वह भिक्षा मांगकर गुजारा करता है। रविवार को गांव हरी का पुरवा में भिक्षा मांगने गया था। तभी गांव के लोगों ने बच्चा पकड़ने वाला बताकर लात घूसों से पीटा।
पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की।
पुलिस ने गांव के सुजीत, रणविजय, सुनील, नरेंद्र, सुधीर दोहरे, संदीप पाल, राजकुमार, रामजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।