बिधूना। दिबियापुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यापारी को ककोर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरू की है।
बिधूना के किशोरगंज निवासी बर्तन व बांट माप व्यापारी रामविलास ने बताया कि वह सोमवार सुबह बांट माप विभाग ककोर में 50 हजार रुपये फीस जमा करने जा रहे थे।
दिबियापुर तिराहे पर पीछे से काली पल्सर सवार दो युवक आए और झांसी का रास्ता पूछा। तभी दूसरे युवक ने उससे पूछा कि आप कहां जा रहे हैं।
युवकों ने ककोर तक छोड़ने की बात कह उन्हें बाइक पर बैठा लिया। तीन किलोमीटर आगे रावतपुर गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवारों ने गाड़ी रोक कर उसे उतार दिया और बिधूना की ओर भाग निकले।
अनहोनी की आशंका पर जेब चेक की तो रुपये गायब मिले। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।