फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवाहिता से मारपीट में पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अतिरिक्त दहेज के मांग को लेकर महिला के साथ आए दिन मारपीट करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव बरूआ निवासी पूजा देवी पुत्री देवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 24 मई 2020 को आकाश पुत्र भोगीलाल निवासी भिखारीदास थाना ऊसराहार जनपद इटावा के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति, जेठ गुड्डू, जेठानी नमिता, ससुर भोगीलाल आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता ने बताया 19 मई 2024 को ससुरालीजन व जेठ के लड़के गगन ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। घटना के समय मौके पर ननद बेबी व ननदोई राहुल भी मौजूद थे। जिन्होंने पति का सहयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। 20 मई 2024 को पति आकाश शाम करीब छह बजे शराब के नशे में घर में घुसकर मेरे भाई के बेटे अंश के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। प्रभारी कोतवाली अपराध निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें