फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रधान पति पर विद्यालय में हुई चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में प्रधानाध्यापिका ने संदेह के आधार पर ग्राम प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरजा दुबे ने बताया कि 30 दिसंबर को स्कूल बंद करने के दौरान सभी कमरे, किचिन, कार्यालय, बरामदे में सेंटर लॉक लगाकर गईं थीं। इस दौरान विद्यालय का सभी सामान सुरक्षित रुप से रख दिया था। बताया कि शासन के आदेश पर 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश घोषित किया गया है।
पांच जनवरी की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे विद्यालय के सामने रहने वाले धर्मेंद्र राजपूत ने फोन करके एक मेज विद्यालय की बाउंड्री के भीतर पड़े होने व सारे कमरे व कार्यालय के खुले होने की सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय को पूरी तरह से देखने पर पता चल कि चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से विद्यालय के कमरों व कार्यालय के तालों को खोलकर पांच सीलिंग फैन, एक बैटरा-इनवर्टर, दो स्पीकर, गैस सिलिंडर, 50 किलो गेहूं की बोरी, दो माइक आदि सामान पार कर ले गए।
बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान विद्यालय की सभी चाबियां ग्राम प्रधान पति राज किशोर उर्फ टिल्लू के पास रहीं थीं। इसके बाद विद्यालय की चाबी किसी अन्य व्यक्ति को कभी नहीं दी गईं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शक के आधार पर प्रधान पति पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें