फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रा का अपरहण करने में तीन नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित के पिता ने आरोपियों पर बेटी की जबरन शादी कराने की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी एक युवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। बीती 13 जुलाई को वह कॉलेज से वापस घर लौट रही थी। रोशंगपुर-मुरादगंज मार्ग पर टकपुरा के पास कार सवार सुधा तिवारी, दीपक तिवारी, राजा तिवारी व दो अज्ञात युवक बेटी का जबरन शादी कराने की नियत से अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों के डर की वजह से वह कई दिनों तक थाने में तहरीर देने नहीं आया। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की छात्रा को बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-


मिट्टी चोरी का विरोध करने पर किसान को धमकाया

अयाना। थाना क्षेत्र के रोशंगपुर निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रोशंगपुर मौजा की गाटा संख्या 575 में उसकी तीन बीघा जमीन है। पड़ोसी खेत मालिक रामचंद्र मिश्रा, मनीष कुमार व ऋषि कुमार ने उसके खेत से डेढ़ फीट मिट्टी गहराई की मिट्टी खुदवा कर अपने खेत में डलवा ली। मौके पर पहुंचकर विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें