फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर 32 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। प्रशासन पराली जलाने पर किसानों पर सख्ती दिखा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को तहसील प्रशासन ने दो अलग-अलग क्षेत्र के 32 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन

तहसील के लेखपाल शिवप्रताप ने गर पंचायत अधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके से पराली जलाने के अवशेष मिलने पर मोजा सबलपुर के गाटा संख्या 830 अभिलेखों में दर्ज किसान शिवनाथ, रघुराज ऊदल, अनुरुद्ध, अमृत सिंह तथा कलावती तथा गाटा संख्या 889 में अभिलेखों में दर्ज नाम रविंद्र सिंह, शिवनाथ, अरविंद, राजीव व रघुनाथ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं, लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने भी मौजा कमालपुर की गाटा संख्या 140 अभिलेखों में दर्ज किसान ज्ञान सिंह, अरुण कुमार, कैलाश, रामकिशोर, अशोक कुमार, सुखरानी, रवि कुमार, शिवकुमार, रामदास, दिनेश, रामनरेश, लालजी, संतोष, कलावती, बटाईदार फूलसिंह निवासी दरवतपुर, मौजा दरवतपुर की गाटा संख्या 84 के अभिलेखों में दर्ज किसान शिवकुमार, रामकुमार, शिवकुमार, गाटा संख्या सात के आधे हिस्से के किसान जोर सिंह, अरुण सिंह, केशव, विटानी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें