अयाना। कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जुलाई को अयाना थाने में पारिवारिक मामले के समझौते के लिए गई थी। वहां से वह बाजार चली गई। जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में संजीव सिंह निवासी नवादा ज्वाला प्रसाद के ट्यूबवेल के पास शराब पी रहे विवेक सिंह, अनुराग सिंह, सिक्कू सिंह निवासी स्वरूपनगर व संजीव ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया।
चीखने चिल्लाने पर खेतों पर काम कर रहे किसान के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि उसने इसकी शिकायत थाने व एक अगस्त को एसपी से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।