फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाःजच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। भरथना रोड स्थित बीना हास्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अस्पताल संचालक ने साजिशन फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा निवासी लाल सिंह रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पत्नी गीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बीना हास्पिटल में गुरुवार को भर्ती कराया था। रात में पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। रात में ही पत्नी की तबियत बिगडने पर डॉक्टरों से रेफर करने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर नहीं किया। तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक राजपाल कश्यप, आशीष कश्यप व बीना कश्यप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं अस्पताल की संचालक बीना ने बताया कि महिला को रेफर कर दिया गया था। मौत होने के बाद शव को अस्पताल में रख हंगामा किया गया और साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम गठित की गई है, रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें