फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व राज्य मंत्री समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। इटैली गांव निवासी राकेश कुमार ने एसपी चारू निगम को तहरीर दी। जिसमें सपा के पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर इटैली गांव की जमीन पर कब्जा कर स्कूल का निर्माण कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि खतौनी संख्या 737 व गाटा संख्या 522 रकबा एक एकड़ व गाटा संख्या 523 रकबा एक एकड़ पिता स्व. दरबारी लाल के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसी भूमि के कूटरचित हस्तलिखित खतौनी बनाकर गांव के विनोद कुमार, सकरावा मौजा ग्वारी निवासी ओमप्रकाश व नगला रमी निवासी नरेश ने भूमि पर कब्जा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेमोरियल हाईस्कूल इटैली बनाया और साल 2001 में विद्यालय की मान्यता भी प्राप्त कर ली।
13 मार्च 2021 को तत्कालीन डीएम से शिकायत करने पर उन्होंने जांच के लिए टीम गठित की। अधिकारियों की जांच में लगाई गई खतौनी व गाटा संख्या फर्जी पाई गई। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि तीनों आरोपियों में विनोद कुमार सपा में राज्यमंत्री रह चुके हैं। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। मामले की जांच के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष के चलते हुई है। जिस जमीन का आरोप लगाया जा रहा है, उसके बैनामे उनके पास हैं, दाखिल खारिज भी उनके नाम हैं। इस मामले में पूर्व में भी आरोप लगाए गए थे। जिनकी जांच की जा चुकी है। तब निर्णय उनके ही पक्ष में दिया गया था। अधिकारी चाहें तो उनसे कागज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें