फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिप्लोमा बनवाने के नाम पर ठगे रुपये वापस न करने की रिपोर्ट

Fri, 29 Sep 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
-एनटीपीसी में लैब असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने के लिए पीड़ित से ठगे थे दो लाख 70 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी पीड़ित ने कोतवाली में रुपये ठगने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित ने आरोपी पर एनटीपीसी में लैब असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने के लिए प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी पीड़ित हृदेश कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह ने कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी पहचान विजयसिंहपुर पोस्ट अकोढ़ी थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात निवासी अद्वितीय तिवारी से हुई थी। बातचीत में आरोपी ने बताया कि वह पाता प्लांट व एनटीपीसी में सरकारी ठेकेदार है। इस पर पीड़ित ने बताया कि उसका भाई बेरोजगार है। पीड़ित का कहना है कि यह सुनकर आरोपी ठेकेदार ने कहा कि पाता प्लांट अथवा एनटीपीसी दिबियापुर में लैब असिसटेंट के पद पर नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए एक डिप्लोमा की आवश्यकता है। जो दिल्ली के किसी संस्थान से वह बनवा देगा, इसके लिए रुपयों की जरूरत पड़ेगी। पीड़ित ने बताया कि उसने विश्वास करके आरोपी के खाते में आन लाइन कई बार में दो लाख 70 हजार रुपये भेज दिए। बताया कि रुपये खाते में पहुंचने के बाद आरोपी उसे डिप्लोमा बनने को लेकर टहलाता रहा। पीड़ित ने बताया कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो तीन बार में 60 हजार रुपये वापस किए। इसके बाद शेष गए रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहा है। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें